Highlights

मनोरंजन

अजय स्‍टारर 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से अलग हुईं परिणीति चोपड़ा

  • 12 Nov 2019

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों कई प्रॉजेक्‍ट्स पर काम कर रही हैं। इनमें बैडमिंटन प्‍लेयर साइना नेहवाल की बायॉपिक भी शामिल है जिसके लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं। 
बायॉपिक के बाद वह हॉलिवुड फिल्‍म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक पर काम शुरू करेंगी। अब एक लेटेस्‍ट रिपोर्ट की मानें तो ऐक्‍ट्रेस अपने एक और प्रॉजेक्‍ट 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से अलग हो गई हैं।
परिणीति फिल्‍म का हिस्‍सा होना चाहती थीं लेकिन पहले के कमिटमेंट्स के कारण वह इस फिल्‍म के लिए अपनी डेट नहीं दे पा रही थीं। बता दें, 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन, संजय दत्‍त, सोनाक्षी सिन्‍हा जैसे ऐक्‍टर्स अहम किरदारों में हैं।