Highlights

DGR विशेष

अब एडीजी वरूण कपूर का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

  • 18 May 2021

फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर मांगे रुपए


इंदौर। इंटरनेट के युग में जहां आमजन साइबर ठगोरों का शिकार हो रहे हैं, वहीं अब पुलिस अधिकारी भी इनके निशाने पर अब पुलिस अधिकारी भी आने लगे हैं।  पहले जहां एसपी पश्चिम महेशचंद जैन का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया था वहीं अब एक एडीजी का फर्जी अकांउट सायबर ठगों ने बना लियए। एडीजी वरुण कपूर के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर परिचितों से रुपए मांगे गए हैं।
इसकी जानकारी एडीजी वरुण कपूर ने खुद फेसबुक पर दी है। उन्होंने लिखा है कि आरोपियों को ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा है। जब पता चला, तो तत्काल कार्रवाई के लिए कहा। फेसबुक के इंडिया हेड हैं उन्हें जानकारी देकर सिक्योरिटी वालों को भी सूचित किया और अकाउंट हटवाया।
तीन दिन पहले इंदौर के पश्चिम क्षेत्र के एसपी महेश चंद जैन के नाम से भी फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया गया और पैसों की डिमांड भी की गई। अब यह आम बात हो चुकी है, हालांकि इसे ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस ने कहा, हम लगातार फेसबुक के माध्यम से ही रोज अवेयर नेस बढ़ा रहे हैं। बता रहे हैं कि इस तरह की साइबर धोखाधड़ी से बचें। रोजाना सोशल मीडिया पर भी कह रहे हैं कि फेसबुक पर फर्जी आईडी रोजाना बन रही हैं। आप तक यदि किसी की रिक्वेस्ट आती है या कोई पैसे की डिमांड करता है, तो फिजीकली वैरिफेकशन करना चाहिए।
महामारी में लोग जल्द झांसे में आ रहे
साइबर क्राइम एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में प्रभावशाली लोगों के फर्जी अकाउंट बनाए जाने और हैक किये जाने की कई शिकायतें आ चुकी हैं। फेसबुक पर मिलता जुलता अकाउंट बनाया जा रहा है। ऐसी शिकायतें कोरोना आपदा में ज्यादा बढ़ी हैं। लोग महामारी में पैसे की डिमांड करते हैं, इसलिए उनसे जुड़े लोग भी जल्दी झांसे में आ जाते हैं।