Highlights

खेल

अब ओलिंपिक के बाद टोक्यो पैरालंपिक 2020 की तैयारी

  • 11 Aug 2021

नई दिल्ली। खेलों के महाकुंभ ओलंपिक का बुखार अभी उतारा नहीं है। अब टोक्यो पैरालंपिक 2020 की तैयारी शुरू हो गई। इस गेम्स में दुनिया भर के खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए उतरेंगे। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 7 पदक जीते हैं। अब भारतीय पैरालंपिक दल का लक्ष्य भी यही होगा। बता दें ब्राजील रियो पैरालंपिक में भारत ने कुल चार पदक जीते थे। जिनमें से दो स्वर्ण थे। गौरतलब है कि पैरालंपिक 2020 कोरोना महामारी के कारण लेट हो गया। अब खेल 24 अगस्त से 5 सितंबर तक जापान की राजधानी टोक्यो में खेला जाएगा। विकलंगा एथलीट 28 गेम स्पधार्ओं में भाग लेंगे। भारत 9 खेल आयोजनों में हिस्सा लेगा और 43 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।