इंदौर। इंदौर अनलॉक की स्थिति में आने को है इसी क्रम में धीरे-धीरे सभी गतिविधियों को शर्तों के साथ खोला जा रहा है। बाजारों को खोलने के लिए लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन व नगर निगम ने सिटी बसों व अन्य सिटी सेवा वाहनों को दो दिन पहले ही शुरु कर दिया था। हालाकि शुक्रवार से बीआरटीएस पर चलने वाली आईबस भी शुरु हो गई। हालाकि इसके चलते ही पहले दिन कम संख्या में यात्री मिले लेकिन फिर भी लोगों ने राहत की सांस ली है।
शहर में चलने वाली सिटी बसों में यात्रा का फायदा मध्यमवर्गीय लोगों को मिलता है। कम पैसे में यात्रा करने में सबसे अच्छा साधन है। कोरोना कफ्र्यू के कारण इनके बंद होने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऑटो रिक्शा के मनमाने किराए से लोग काफी परेशान थे। बार-बार उठी मांग के बाद आखिर शुक्रवार को आईबस का संचालन भी शुरु कर दिया।
इंदौर
अब जाकर चलने लगी बसें, कम मिली सवारी
- 19 Jun 2021