साओ पाउलो। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले कोलन (पेट) से ट्यूमर निकालने के ऑपरेशन से उबरने के बाद अस्पताल छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनकी बेटी केली ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। गुरुवार को पेले अपने घर लौट सकते हैं। साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में पेले का इलाज चल रहा था। केली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा- अब जब पेले ठीक हो गए हैं, तो उनका इलाज घर पर चलेगा। हमें उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। मैं भी उनकी देखभाल के लिए घर जा रही हूं। केली फिलहाल यूएस में रह रही हैं।
खेल
अस्पताल से जल्द हो सकती है दिग्गज फुटबॉलर पेले की छुट्टी

- 30 Sep 2021