Highlights

राज्य

ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलसे, सभी इंदौर रेफर, एक की हालत गंभीर

  • 30 Aug 2024

केमिकल ट्रांसफर करते समय हादसा
रतलाम । औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार सुबह केमिकल में आग लगने से ब्लास्ट हो गया। इससे वहां काम कर रहे चार कर्मचारी झुलस गए। झुलसे हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद झुलसे हुए कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात 3 से 4 बजे के बीच हुआ। बताया जाता है कि ओद्योगिक क्षेत्र मे स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट के प्रोडक्शन यूनिट मे चार कर्मचारी केमिकल मिलाने का काम कर रहे थे।
ये मजदूर झुलसे
तभी रिएक्टर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां काम कर श्रमिक 30 वर्षीय मुकेश पुत्र रमेश कछावा निवासी टैगोर कॉलोनी, 40 वर्षीय सुपडु पुत्र पोपट निवासी नयागांव, 50 वर्षीय कालूराम पुत्र रामकिशोर कैथवास निवासी अंबिका नगर तथा 35 वर्षीय सचिन पुत्र शंकर लाल निवासी डोसीगांव झुलस गए।
बर्न यूनिट में ले जाकर भर्ती किया
झुलसे कर्मचारियों को वाहनों से सुबह करीब 6 बजे जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में ले जाकर भर्ती कराया गया। एक श्रमिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। झुलसे कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज की बजाए एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।
प्रोडक्शन इंचार्ज प्रहलाद पुरोहित के मुताबिक इंटर मीजीएट मटेरियल को चार्ज के दौरान हादसा हुआ तथा रिएक्टर में आग लग गई। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में घायल कर्मचारियों के स्वजन तथा पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। घायल ने झुलसे कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।