Highlights

खेल

क्या सुशील कुमार से वापस लिया जाएगा पद्म अवॉर्ड?

  • 25 May 2021

नई दिल्ली। पहलवान सुशील कुमार को खेल जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन क्या उनसे इसे वापस लिया जा सकता है। अब चूंकि इस अवॉर्ड को कैंसिल करने का कोई स्पष्ट नियम नहीं है चूंकि इससे पहले कोई भी पद्म अवॉर्ड धारक इतने भयानक अपराध में गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सरकार की ओर से भी इस मामले में थोड़ा संयम अपनाए जाने की बात लग रही है। ऐसा लगता नहीं कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार पहलवान से पद्मश्री वापस लेने पर कोई फैसला जल्द ही हो सकता है।
कुमार को रविवार को साथी पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर हत्या, उगाही और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। 
credit- navbharat times