Highlights

खेल

क्रिकेट कोच तारक सिन्हा का निधन, भारत को दिए कई स्टार क्रिकेटर

  • 06 Nov 2021

नई दिल्ली। टीम इंडिया को कई स्टार क्रिकेटर देने वाले क्रिकेट कोच तारक सिन्हा का निधन हो गया। वह 71 साल के थे। तारक सिन्हा ने सुबह तीन बजे अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अचानक चलेत जाने पर कई क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया है। तारक सिन्हा से क्रिकेट के गुर सीखने वाले कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। तारक सिन्हा दिल्ली के सोनेट क्लब में अपनी क्रिकेट एकेडमी चलाते थे। उन्होंने भारत को 12 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दिए। इसके अलावा उनके द्वारा प्रशिक्षित दर्जनों क्रिकेटर प्रथम श्रेणी क्रिेकेट खेले।

साभार- अमर उजाला