Highlights

मुरैना

कांवडिय़ों को मुरैना में ट्रक ने टक्कर मारी, 2 की हालत गंभीर

  • 27 Jul 2022

मुरैना। जिले के रिठोराकलां के पास मंगलवार रात 11 बजे ट्रक ने कांवडिय़ों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 कांवडि़ए घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। इन्हें बिड़ला अस्पताल ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें हैं। घायलों के नाम दीपक (22) और रणवीर (25) बताए गए हैं। ये बरैठा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद गुस्साए कांवडिय़ों ने ट्रक में आग लगा दी। ट्रक में जूते-चप्पल भरे हुए थे। ट्रक आगरा की ओर से आ रहा था। ट्रक में आग लगाने के बाद लोगों ने उसके ड्राइवर की भी पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर मुरैना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसने घायलों को ग्वालियर रवाना करने के साथ ही बाकी कांवडिय़ों को आगे रवाना किया।