Highlights

इंदौर

चाकूबाजी में घायल की मौत, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रकरण

  • 30 Jun 2023

इंदौर। अहिल्या पल्टन में रहने वाले प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी पर चार आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया था। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में सदरबाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना 25 जून रात की है। अहिल्या पलटन में रहने वाले 55 वर्षीय गजानंद पूरिया पर विजय, कार्तिक, देवांग, संजय ने चाकुओं से हमला कर दिया था। हमले में गंजानंद को गंभीर चोटे आई थी। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। हालत बिगडऩे पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बीती रात घायल ने दम तोड़ दिया। मामले में सदरबाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।