Highlights

मुरैना

चोरी की रेत से बन रहा था महिला थाना

  • 10 Jul 2021

मुरैना। मुरैना में चंबल नदी के अवैध रेत से महिला पुलिस थाना बन रहा था। शहर के बीच चल रहे इस निर्माण कार्य को पुलिस अफसर आंख बंद कर देखते रहे। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने थाने के बाहर पड़ी 12 ट्रॉली अवैध रेत जब्त कर ली।  दरअसल, शहर कोतवाली थाने के ठीक पीछे पुलिस हाउसिंग कॉलोनी में महिला पुलिस थाना बनाया जा रहा है। थाना लगभग बनकर तैयार हो चुका है। थाने के सामने लगभग 12 ट्रॉली चंबल की अवैध रेत पड़ी हुई थी। वन विभाग की श्रद्धा पांढऱे को जब खबर मिली कि चंबल के अवैध रेत से पुलिस अपना महिला थाना बनवा रही है तो उन्होंने वहां जाकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार्रवाई की।