Highlights

खेल

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: रविंदर को रजत पदक से करना पड़ा संतोष

  • 20 Aug 2021

उफा। युवा भारतीय पहलवान रविंदर (61 किग्रा) को जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में ईरान के रहमान मौसा अमोयूजादखलिली के हाथों 3-9 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यश (74 किग्रा), पृथ्वी बाबासाहेब पाटिल (92 किग्रा) और अनिरूद्ध (125 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। इससे भारत ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपना अभियान छह पदकों के साथ खत्म किया। गौरव बालियान (79 किग्रा) और दीपक (97 किग्रा) ने मंगलवार को कांस्य पदक जीते थे।