गोल्ड कोस्ट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 21 साल 32 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कीं। इससे पहले वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने 21 साल 111 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थीं। भारतीय पारी की 10वें ओवर में जेमिमा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा छूने वाली जेमिमा चौथी भारतीय खिलाड़ी हैं। जेमिमा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दूसरी सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 48 पारियों में यह कमाल किया है। वहीं, मिताली राज 40 पारियों में अपने 1000 पूरे किए थे।
खेल
जेमिमा रोड्रिगेज ने टी-20 में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी

- 08 Oct 2021