Highlights

उज्जैन

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, हथियारों के साथ बंदूक भी निकाली

  • 06 Oct 2023

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सुरासा मे जमीन विवाद को लेकर बुधवार रात दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि 20 से ज्यादा लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी,सरिए और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।
इस दौरान मारपीट के बीच एक पक्ष की तरफ से 12 बोर की बंदूक भी चलाकर हवाई फायर किए गए। पुलिस ने बताया ग्राम सुरासा में रहने वाले लालसिंह और भगवानसिंह आंजना दोनों पड़ोसी हैं। दोनों के बीच जमीन की नपती और मोटर से पानी निकालने की बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार को लालसिंह और भगवानसिंह के बीच विवाद हुआ। जिसमें दोनों के परिवार के लोग भी कूद पड़े। गाली गलोज के बाद दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस पहुंची लेकिन तब तक दोनों पक्षों की तरफ से 4-5 लोग घायल हो गए थे,जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने लालसिंह पिता सेवाराम की शिकायत भगवानसिंह, मानसिंह, रीना सहित चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि लालसिंह ने 12 बोर की बंदूक निकाल कर हवा में फायर किए। बंदूक की बट से उसके सिर पर भी वार किए गए। इधर भगवानसिंह की शिकायत पर पुलिस ने लालसिंह सहित सेवाराम, कमलसिंह,लोकेशसिंह, अभिषेकसिंह,संदीप,भैरू, विजय और किशोर सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।