इंदौर। रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाले एक दंपती ने बुधवार को जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक दंपती का नाम संजय और रेखा वर्मा निवासी शनि गली रावला है। बताया जाता है कि दोनों का बच्चा नहीं था। आए दिन इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होता रहता था। दोनों एक दूसरे को सुसाइड की धमकियां देते थे। बुधवार को दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। संजय सुनार का काम करते है। उनकी घर के यहां ही शॉप है। संजय के एक भाई सिलिकॉन सिटी में रहते हैं। पुलिस ने उन्हे मामले की जानकारी दी है।
रावजी बाजार पुलिस से मिली जानकारी क मुताबिक संजय ने सुसाइड के पहले एक नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपने बड़ो लोगो से माफी मांगी है। उसने लिखा है कि आप लोगो को स्नेह काफी रहा। लेकिन अब सब कुछ सहन नही होता। उन्होंने लिखा कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहे है। पुलिस गुरूवार को दोनो का पोस्टमार्टम कराएगी।
युवक ने घर में लगाई फांसी
एरोड्रम इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे है। पुलिस मुताबिक पुलकित पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल निवासी ईशा एवेन्यू ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने घटना देखी तो तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाबालिक ने जहर खाकर दी जान
राजेन्द्र नगर इलाके मे रहने वाली नाबालिक भूमिका(16)पुत्री मनोज निवासी संजय गांधी नगर ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को उसे एमवाय अस्पताल में निजी अस्पताल से रैफर किया गया था। यहां शाम को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
इंदौर
दंपती ने जहर खाकर दी जान, बच्चे नहीं होने पर दोनों के बीच होता था विवाद
- 20 Jun 2024