Highlights

खेल

नडाल ने  छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे

  • 29 Jan 2022

दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन-2022 के सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर-7 खिलाड़ी इटली के माटेओ बेरेटिनी को हराकर छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। 35-वर्षीय नडाल ने दो घंटे 55 मिनट में 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 के स्कोरलाइन से मैच जीता। फाइनल में उनका सामना स्टेफनोस सिटसिपास या डानिल मेदवेदेव से होगा।