Highlights

खंडवा

नर्मदा में 7 बच्चों को नाविकों ने डूबने से बचाया

  • 12 Jun 2023

मोरटक्का में खेड़ीघाट पर स्नान कर रहे थे, अचानक बढ़ा जलस्तर
खंडवा। नर्मदा नदी में अचानक जलस्तर बढऩे से घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्वालुओं की जान खतरे में आ गई। मोरटक्का के खेड़ीघाट पर सात बच्चे स्नान कर रहे थे। जलस्तर बढऩे से बच्चों ने ऊंचे पत्थर का सहारा ले लिया लेकिन वे फंस गए। नाविक लोग भी धाराप्रवाह पानी में नाव ले जाने से डरते रहे। नाविकों ने हिम्मत जुटाई और बच्चों का रेस्क्यू किया। उन्हें सकुशल बाहर निकाला। सातों बच्चे मोरघड़ी गांव के है। जो कि अक्सर रूपए, नारियल बिनने और स्नान के लिए टोली बनाकर आते है।
मोरटक्का में नर्मदा नदी में नहाने गए 7 बच्चें पानी बढ़ जाने के कारण बीच नर्मदा नदी में फंस गए थे। दो बच्चें तैरकर किनारे पर आ गए लेकिन पांच बच्चों ने पत्थरों का सहारा ले रखा था। फंसे बच्चों को देख एक ग्रामीण ने गांव के युवकों को फोन लगाया। सूचना पर तत्काल मौके पर ग्राम मोरटक्का के नाविक पहुंचे। उन्होंने फंसे हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। 5 बच्चों को मौत के मुंह से बाहर निकाला गया। सभी ग्राम मोरटक्का का चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव प्रेमनगर के निवासी है।
नाविकों ने इन बच्चों का रेस्क्यू किया गया-
विशाल पिता महादेव (13), विकास पिता आशाराम (14), सुनिल पिता मंगू (12), मनीष पिता सोमाजी, भवानीसिंह पिता भगवानसिंह को नाविकों ने रेस्क्यू किया।