Highlights

देश / विदेश

पाकिस्तान के 4 जवान ढेर- सैन्य सूत्र

  • 28 Dec 2019

पुंछ. भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके 3-4 सैनिकों को मार गिराया है। गुरुवार रात पुंछ-राजौरी सेक्टर में एलओसी के नजदीक पाकिस्तान की तरफ से अचानक भारी गोलीबारी और बमबारी शुरू हो गई। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। सैन्य सूत्रों का दावा है कि इस दौरान 3 से 4 पाकिस्तानी सैनिक भी ढेर हुए। भारत की ओर से दागे गए मोर्टार और भारी गोलाबारी में पाकिस्तानी ठिकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी फायरिंग में भारत के एक जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने साफ किया कि अगर एलओसी पर भारत का एक भी सैनिक शहीद हुआ तो पाकिस्तान के कम से कम तीन जवान मारे जाएंगे।