Highlights

खेल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल करेंगे दूसरी शादी

  • 26 Apr 2022

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में दूसरी बार शादी करने वाले हैं। बंगाल रणजी टीम के कोच अरुण लाल ने भारत के लिए 12 टेस्ट और 13 वनडे मैच खेले हैं। उनकी होने वाली पत्नी बुलबुल साहा 38 साल की हैं। दोनों की उम्र में 28 साल का फर्क है। अरुण लाल और बुलबुल की शादी दो मई को कोलकाता में होगी। दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अरुण लाल और बुलबुल एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। अरुण ने अपनी पहली पत्नी रीना से तलाक ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि एक महीने अरुम और बुलबुल ने सगाई की थी।