Highlights

बुरहानपुर

बेटे ने कर दी पिता की हत्या,  भाई को किया घायल

  • 15 Jan 2022

बुरहानपुर। आलमगंज में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही पिता और छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौत हो गई जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद युवक ने खुद थाने में पहुंच कर सरेंडर किया। घटना के बाद आस-पास के लोग जमा हो गए। टीआई राजेश दुबे ने बताया कि घटना 13 जनवरी की रात 10 बजे की है। पारिवारिक विवाद के चलते संतोष तायड़े ने अपने ही पिता बलीराम तायड़े, उम्र 65 वर्ष और छोटे भाई महेंद्र तायड़े पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घटना के बाद संतोष खुद थाने पहुंचा और घटना की जानकारी देकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल की तस्दीक करते हुए गंभीर रूप से घायल बलीराम तायड़े और पुत्र महेंद्र को जिला अस्पताल भेजा। बलीराम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिवारिक विवाद का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।