हम हिंदुस्तान में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे...
बॉ लीवुड सितारे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं और ट्विटर पर अपना विरोध जताने के बाद बॉलीवुड हस्तियां मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी जुटीं. स्वरा भास्कर ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच भी संभाला और अपने विचार भी रखे. स्वरा भास्कर ने साफ तौर पर कहा है कि वह भारत में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे. स्वरा भास्कर के ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं.
स्वरा भास्कर ने लिखा: मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुई रैली के दौरान मैंने भी कुछ कहा...हम हिंदुस्तान में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे...हम धर्म और नागरिकता के रिश्ते को कुबूल नहीं करते हैं.. .मैं भारत के संविधान के साथ हूं. स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, अगस्त क्रांति मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुंबईवासियों का विरोध प्रदर्शन. भारत के संविधान के लिए खड़ा हुआ यह भारत है, लो अब कपड़ों से पहचान लो.
स्वरा भास्कर ने ट्वीट मुंबई पुलिस की तारीफ की और ट्वीट किया, मुंबई की क्या शानदार मिसाल देखने को मिली है, मुंबई पुलिस को धन्यवाद, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को अंजाम दिया गया.
मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने CAA को लेकर किया ट्वीट, बोलीं-

- 25 Dec 2019