टोक्यो पैरालंपिक के सातवें दिन यानी आज भारत को फिर से कई पदक मिले। दिन की शुरुआत में सिंहराज ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इसके बाद पुरुषों की ऊंची कूद की टी-63 स्पर्धा में मरियप्पन थंगवेलु और शरद कुमार ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को भी भारत को दो स्वर्ण समेत कुल पांच मेडल मिले थे।
खेल
भारत को मिले तीन पदक, थंगवेलु, शरद और सिंहराज बने पदकवीर

- 01 Sep 2021