नई दिल्ली। भारत के 10 पैरा निशानेबाजों ने 24 अगस्त से टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है जिनमें दो महिला निशानेबाज भी शामिल हैं। निशानेबाजों का चयन चयनसमिति की बैठक में किया गया। भारतीय पैरालंपिक समिति की विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहली बार 10 निशानेबाजों ने क्वालीफाईंग मानदंड हासिल किया। टोक्यो पैरालंपिक से पहले तक केवल एक निशानेबाज ही कोटा हासिल कर पाया था लेकिन इस बार निशानेबाजों ने 10 कोटा हासिल किए हैं। इसमें कहा गया है कि मई 2018 से 5 जुलाई 2021 तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और चयन ट्रायल्स में पैरा निशानेबाजों के स्कोर पर गौर किया गया।
खेल
भारत के 10 पैरा निशानेबाज टोक्यो पैरालंपिक में क्वालीफाई

- 09 Jul 2021