मुरैना। मुरैना के बड़ोखर स्थित एक मकान की छत पर सांड चढ़ गया। उस वक्त मकान में कोई नहीं था। बाहर घूम रहा आवारा सांड सीढिय़ों के सहारे ऊपर पहुंच गया। छत पर मुंढेर नहीं होने से उसके गिरने का भी डर था। सूचना पर पहुंचे गो सेवकों ने उसे रस्सियों से बांधकर दो घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा। बड़ोखर में स्थित सविता पुरा में निर्माणाधीन मकान है। यहां कुछ लोग काम करके चले गए थे। दरवाजा नहीं होने के चलते रविवार दोपहर 3 बजे एक सांड सीढिय़ों के सहारे छत पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने देखा, तो मकान मालिक को सूचना दी। इलाके के लोग भी वहां पहुंचे। पहले तो लोगों ने अपने स्तर पर उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए तो जय बजरंग गो सेवा समिति के रुद्रप्रताप सिंह को बुलाया। इस रुद्रप्रताप सिंह, बैजनाथ सिंह, मलखान सिंह, सोनू पटेल राहुल दीक्षित पहुंचे। मकान की छत पर मुंडेर नहीं थी, इसलिए लोगों को डर था कि कहीं वह गिर न जाए। जब गो सेवक उसे उतारने की कोशिश कर रहे थे, तो सांड इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगा। उसके गिरने का भी डर था।
मुरैना
मकान की छत पर चढ़ा सांड
- 30 Aug 2021