इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर स्थित मकान में एक 35 वर्षीय महिला की लाश मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला की हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।
एसीपी आशीष पटेल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे आजाद नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर में रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि एक मकान से काफी बदबू आ रही है। यंहा कुछ लडक़े एक महिला के साथ रहते हैं और कई दिन से नजर भी नहीं आ रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी नीरज मेढा तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला तो महिला जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। शव से काफी बदबू आ रही थी। संभवत: उसी तीन से चार दिन पहले मौत हो चुकी थी। बदबू आई तब जाकर घटना का पता चला। वहीं उस मकान में रहने वाले लडक़े गायब हैं। मृतका की उम्र करीब &5 साल बताई जा रही है और अब तक उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला कुछ दिन पहले ही यंहा रहने वाले लडक़ों के साथ रह रही थी। वह इससे पहले यहां कभी नहीं दिखाई दी। अब महिला की मौत को संदिग्ध मानकर पुलिस अपनी जांच कर रही है। टीआई मेढा का कहना है कि मृतका के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालाकिं अभी सबसे पहले जिन लडक़ों के साथ महिला रहती थी उनकी तलाश की जा रही है। उनके मिलने पर ही काफी कुछ कहानी स्पष्ट होगी और पीएम रिपोर्ट के आधार पर भी आगे की कार्रवाई तय होगी।
इंदौर
महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव
- 09 Sep 2024