टोक्यो । टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन भारत के शानदार शुरुआत की। स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन 69 किग्रा भार वर्ग में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं। यानी बॉक्सिंग में भारत का पदक पक्का हो गया है।
टोक्यो ओलंपिक में आठवां दिन भी भारत के लिए शानदार रहा। इस दौरान बॉक्सर लवलीना ने देश के नाम एक और पदक पक्का किया। उन्होंने महिलाओं की बॉक्सिंग की 69 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई। लवनीना ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताईपे की खिलाड़ी निएन चिन चेन को 4-1 से करारी शिकस्त दी। उधर, दुनिया की नंबर 1 महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में शिकस्त दी। दीपिका ने यह मुकाबला 6-5 से जीता।
धावक अविनाश साबले तीन हजार पुरुषों की स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाए, जबकि निशानेबाज मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। बॉक्सर सिमरनजीत कौर 60 किग्रा महिला भार वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में हार गईं। उन्हें थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी 5-0 से हराया।
इसके अलावा बैडमिंटन महिला क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु, बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन अपना दमखम दिखाएंगी। एथलेटिक्स में दुती चंद भारत की तरफ से अपनी चुनौती पेश करेंगी। हॉकी में महिला टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया। पुरुष हॉकी टीम जापान से भिड़ेगी। टोक्यो ओलंपिक में बीता सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। अगर मैरी कॉम का मुकाबला छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी भारतीय एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
credit- अमर उजाला
खेल
महिला हॉकी में जीता भारत, आयरलैंड को 1-0 से हराया

- 30 Jul 2021