Highlights

खेल

मुंबई ने 70 गेंद रहते आठ विकेट से जीता मैच

  • 06 Oct 2021

शारजाह। आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई की टीम ने 70 गेंद शेष रहते बड़ी जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हए राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 8.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह इस सीजन गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत है।