रांची। झारखंड के रामगढ़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। हादसा रामगढ़ के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर मुख्य मार्ग पर हुआ है। यहां बेकाबू होकर मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया और ट्रॉली घटनास्थल पर ही रह गई है जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक सभी लोग भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे। मृतक भी भट्टे पर ही काम करते थे। मृतक मजदूर की पहचान मनोज यादव के रूप में की गयी है जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है। दूसरे व्यक्ति की अबतक पहचान नहीं हो सकी है वहीं अभी कुछ मजदूरों की हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतक एक महिला भी है।
साभार अमर उजाला
रांची
रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दो मजदूरों की मौत, आठ घायल

- 01 Nov 2022