नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ रोहित शर्मा को नई जिम्मेदारी दे दी गई है। वो टी-20 इंटरनेशनल के बाद टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान बनाए गए हैं। विराट कोहली से वनडे कप्तानी वापस ले ली गई है। ऑल इंडिया सिलेक्शन कमेटी ने बुधवार को ये फैसला लिया। रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान बनाया गया था। रोहित को 2023 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है।
रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हाल ही में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से मात दी थी। इससे पहले विराट कोहली की अगुवाई में टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत का प्रदर्शन बेद खराब रहा था। उसे लगातार दो मैचों में हार मिली थी और टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि विराट ने टीम इंडिया की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
खेल
रोहित शर्मा होंगे टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान

- 09 Dec 2021