इंदौर। पंढरीनाथ में रहने वाले एक 24 साल के युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह सोया तो उठा ही नही। पुलिस ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय भेजा है। मौत के पीछे कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमन(24)पुत्र संतोष चौहान निवासी मोती तबेला को शाम 6 बजे मृत अवस्था में एमवाय लेकर आया गया। यहां डॉक्टरो ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े पिता के बेटे अक्षय ने बताया कि अमन कपड़ा मार्केट में काम करता था। मंगलवार रात सोने के बाद सुबह उठकर वह काम पर नही गया। इसके बाद दोपहर में उठा तो उसे डेढ़ बजे के लगभग उल्टी हुई। घबराहट होने के चलते वह वापस सो गया। लेकिन शाम 6 बजे तक वह नही उठा। अमन की मां ने उसे अक्षय को कॉल किया तो वह घर पहुंचा। यहां अमन के शरीर में किसी तरह की हलचल नही थी। इसके बाद एंबुलेस से एमवाय ले गया। यहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
इंदौर
सोता ही रह गया कर्मचारी,कार्डियक अरेस्ट की आंशका
- 03 Oct 2024