Highlights

ग्वालियर

सिंधिया परिवार से मेरे पुराने परिवारिक रिश्ते हैं, राजमाता का जाना बेहद दुखद

  • 25 May 2024

ग्वालियर। ग्वालियर में शुक्रवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे । वह महल के पिछले दरवाजे से अंदर आए और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राजमाता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी भी थे।
श्रद्धांजलि देने बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सिंधिया परिवार से हमारे शुरू से परिवारिक रिश्ते रहे हैं। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के समय से यह रिश्ते हैं। राजमाता का जाना बेहद दुखद है। यह क्षति न भरने वाली क्षति है। ज्योतिरादित्य सिंधिया जब तक आते दिग्विजय सिंह महान आर्यमन के पास बैठे
वह शाम 4 बजे ग्वालियर पहुंचे हैं और 5.15 बजे महल के जीवाजी क्लब वाले दरवाजे से अंदर दाखिल हुए हैं। करीब एक घंटा वह सिंधिया महल में रहे। वह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके सुपुत्र महान आर्यमन सिंधिया से भी बातचीत करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने राजमाता माधवी राजे सिंधिया को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।
पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैं इस दुख की घड़ी में सिंधिया परिवार के साथ हूं। इस परिवार से मेरे परवारिक रिश्ते हैं। यह अभी से नहीं हैं बल्कि काफी पुराने हैं। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के समय और उनसे पहले के हैं। राजमाता का निधन कभी न भरने वाली क्षति है। मैं ईश्वर से यही कामना करता हूं कि परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।
काफी देर तक महल परिसर में टहलते रहे दिग्विजय-
दिग्विजय सिंह जब श्रद्धांजलि देने के बाद बाहर आए तो सीधे नहीं चले गए। वह काफी देर तक बाहर महल परिसर में टहलते रहे और कुछ चुनिंदा लोगों के साथ बतियाते भी नजर आए। इसके बाद वह जिस रास्ते से आए थे उसी से रास्ते से वापस रवाना हुए हैं।