चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-9 में रेहड़ी मार्केट में भीषण आग लगने से करीब 130 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग गुरुवार को देर रात लगी थी, जो तेजी से वहां बनी दुकानों में फैल गईं।
पंचकूला दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
अधिकारियों ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही चंडीगढ़, जीरकपुर और डेराबस्सी से दमकल की 15 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
उन्होंने कहा कि दुकानों में रखा काफी माल भी तबाह हो गया है। बाजार में टायर, कपड़े, प्लास्टिक के सामान, प्लास्टिक के क्रॉकरी, हैंडलूम आइटम और खिलौने बेचने वाली कई दुकानें हैं, जिनमें से सभी ज्वलनशील सामग्री हैं। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
चंडीगढ़ + पंजाब
हरियाणा के पंचकूला के रेहड़ी बाजार में लगी भीषण आग, 130 से ज्यादा दुकानें हुई राख

- 03 Sep 2022