Highlights

खेल

10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दीपक-दिव्यांस क्वालीफाई करने से चूके

  • 25 Jul 2021

टोक्यो । टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के निशानेबाज दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।  इसके अलावा आज भारत के लिए दूसरा दिन बेहद खास है। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम और तैराकी में साजन प्रकाश भारत की चुनौती पेश करेंगे। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में बेहतरीन शुरुआत करते हुए रजत पदक जीता था। 
दिव्यांश-दीपक ने किया निराश
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के निशानेबाज दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। 
दीपक 28वें नंबर पर
टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह 28वें नंबर पर हैं वहीं दिव्यांश 33वें स्थान पर हैं। 
निशानेबाजी में भारत का खराब प्रदर्शन
टोक्यो ओलंपिक में भारत के निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन स्पर्धा में दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार पीछे चल रहे हैं। तीन सीरीज समाप्त होने के बाद वह 33वें नंबर पर हैं। 
पहले दौर में हारी सानिया और अंकिता की जोड़ी
टोक्यो ओलंपिक में सानिया मिर्जा और अंकिता की जोड़ी को महिला युगल स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। पहला सेट जीतने वाली भारतीय जोड़ी को लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी ने दूसरे सेट में 6-7 और तीसरे सेट में 8-10 से हार का सामना करना पड़ा। 
दूसरे सेट में सानिया-अंकिता को मिली हार
टेनिस की महिला युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी ने 7-6 से जीत दर्ज की। 
सानिया-अंकिता को मिल रही टक्कर
पहला सेट हारने के बाद सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दे रही है। एक समय दूसरा सेट 2-2 की बराबरी पर था। लेकिन भारतीय जोड़ी ने अपने अनुभव को झोंकते हुए दूसरे सेट में अब बढ़त बना ली है। 
सानिया-अंकिता ने जीता पहला सेट 
टोक्यो ओलंपिक में महिला युगल में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी खेल रही है। इन दोनों का मुकाबला यूक्रेन की लिडमयला और नादिया किचनोक से हो रहा है। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीत लिया। 
पीवी सिंधु की धमाकेदार जीत
टोक्यो ओलंपिक की महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की पीवी सिंधु ने जीत का साथ आगाज किया। इस जीत के साथ वह अगले दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने इस मकुाबले में इस्रायल की केन्सिया पोलिकारपोवा को 21-7 और 21-10 के अंतर से आसानी से हरा दिया। 
पदक की रेस से बाहर हुईं मनु भाकर- यशस्विनी सिंह
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और यशस्विनी सिंह ने देश को निराश किया। फाइनल में जाने के लिए दोनों को अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाना जरूरी था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मनु भाकर 575 अंकों के साथ 12वें जबकि 574 अंकों के साथ यशस्विनी 13वें स्थान पर रहीं।  
अंतिम आठ में जगह नहीं बना पाईं मनु भाकर-यशस्विनी सिंह
शुरुआत अच्छी करने के बावजूद भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर और यशस्विनी सिेंह देसवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अंतिम आठ में जगह नहीं बना पाईं। 
अंतिम 8 में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहीं भाकर-यशस्विनी
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अंतिम 8 में जगह बनाने के लिए भारतीय निशानेबाज भनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल लगातार कोशिश कर रही हैं। मौजूदा समय में भाकर 15वीं और यशस्विनी 17वें रैंक पर खिसक गई हैं।  
लगातार पिछड़ रहीं मनु भाकर
बेहतरीन शुरूआत करने के बाद मनु भाकर लगातार पिछड़ रही हैं। वह अब 17वें स्थान पर चली गई हैं। लेकिन यशस्वनी सिंह ने धीमी शुरूआत करने के बाद वापसी की है। मौजूद समय में वह 11वें नंबर पर हैं। 
मनु भाकर- यशस्विनी खिसकीं
10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की मनु भाकर ने बेहतरीन शुरुआत की। लेकिन आगे वह उस तरह का प्रदर्शन जारी नहीं कर सकीं। भाकर  इस समय 12वें स्थान पर हैं जबकि यशस्विनी एक पायदान नीच खिसकर कर 28वें नंबर पर चली गई हैं। 
निशानेबाजी में भारत की शानदार शुरुआत
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की तरफ से शानदार शुरूआत हुए। दूसरी सीरीज में मनु भाकर तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि यशस्विनी ने थोड़ी धीमी शुरूआत की और वह 27वें स्थान पर हैं। 
credit- अमर उजाला