Highlights

चंडीगढ़ + पंजाब

11 साल तक युवती से दुष्कर्म, अब दुबई बेचने की थी तैयारी, 14 की उम्र से झेला ये नर्क

  • 31 Jul 2021

जीरकपुर (पंजाब)। एक युवती से 11 साल तक दुष्कर्म होता रहा। पहले तो डर के कारण वह बर्दाश्त करती रही लेकिन अब आरोपियों ने उसे दुबई बेचने की तैयारी कर डाली थी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनकी पहचान कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरदीप कौर, मनप्रीत कौर सभी निवासी गांव भोकड़ा गोनियाना मंडी जिला बठिंडा के रूप में हुई है। सूत्रों का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने बताया कि पहली बार जब उसके साथ दुष्कर्म हुआ तो उसकी उम्र महज 14 साल थी। अब उसकी उम्र 25 साल है। 11 साल तक उसने यह नर्क झेला है। उसे नहीं पता कि उसके माता-पिता कौन हैं और कहां हैं। जब से उसने होश संभाला खुद को अकेला ही पाया।  चंडीगढ़ के एक मंदिर में रहती थी। कभी झाड़ियों में सो जाती थी तो कभी फुटपाथ पर। गुरुद्वारे में लंगर खाकर पेट भरती थी। 2011 में जब वह 14 साल की थी तो कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति उसे मिला। उसने उसके साथ जान पहचान बना ली। वह जब भी बठिंडा से अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आता तो जरूर मिलता। फिर वह उसे बठिंडा ले गया, जहां उसने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे एक कमरे में रखा। कुछ समय बाद उसने अपने दोस्तों को भी उस कमरे में बुलाना शुरू कर दिया और नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म कराता रहा।
credit- amar ujala