Highlights

इंदौर

महिला से दुष्कर्म का प्रयास

  • 28 Dec 2019

होमगार्ड ने देखा तो भाग निकला बदमाश
इंदौर। सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी से पैदल जा रही महिला से साईकल सवार बदमाश दुष्कर्म की कोशिश की। बदमाश महिला का मुंह दबाकर एक तरफ गलत इरादे से जबर्दस्ती ले जाने लगा। महिला का शोर सुनकर होमगार्ड व एक अन्य व्यक्ति आ गया। उन्हें देख बदमाश वहां से भाग निकला। बदमाश की पहचान कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
संयोगितागंज पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय विवाहिता सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी से जा रही थी। वह गेट नंबर 2 पर पहुंची ही थी कि पीछे से साईकल सवार एक युवक आया और महिला को छोड़ देने की बात कही। महिला उसे नजरअंदाज कर जाने लगी तो युवक पीछे से आया और महिला को पकड़कर उसका मुंह दबाकर नीचे गिरा दिया। महिला चिल्लाने लगी तो चुन्नी से उसका गला दबाने लगा। बदमाश महिला को घसीटते हुए पास ही बने एक गड्ढे के पास ले जाने लगा। महिला को शोर सुनकर कॉलोनी का होमगार्ड व एक व्यक्ति वहां पहुंच गये। उन्होंने महिला को बदमाश के साथ गुत्थमगुत्था होते देखा तो वे दौड़कर वहां पहुंचे। दोनों को देखकर बदमाश वहां से भाग निकला। बाद में बदहवास महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। बदमाश की पहचान विकास डागसे निवासी मूसाखेड़ी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खंडवा के छैगांव माखन का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
साथ भाग चलने से इंकार किया तो पिलाया एसिड
महिला से बदमाश के साथ भाग चलने से इंकार किया तो बदमाश ने जबर्दस्ती महिला को एसिड पिला दिया। महिला को अस्पताल में भती किया गया है। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के केशव नगर का है। यहां रहने वाली महिला के पास गोम्मटगिरी निवासी विजय ठाकुर पहुंचा। विजय ने महिला से अपने साथ भाग चलने को कहा। इस पर महिला ने इंकार कर दिया। यह सुनकर विजय आगबबूूला हो गया। उसने जेब में रखी एसिड की बोतल निकाली और जबर्दस्ती महिला के पिलाने लगा। एसिड की कुछ मात्रा महिला के मुंह में चली गई जिससे व झुलस गई। महिला का शोर सुनकर लोग आ गये जिन्हें देखकर विजय भाग निकला।  एसिड जाने से महिला की भोजन नली को नुकसान पहुंचा है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।