नई दिल्ली। साइबर अपराधी आम इंटरनेट यूजर्स को ठगने को नए तरीके अपना रहे हैं। अब खबर है कि हैकर्स ऐसे लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो इंटरनेट पर खास शब्दों को सर्च कर रहे हैं। इसके बाद लिंक पर क्लिक करते ही उनकी निजी जानकारी ऑनलाइन शेयर हो जाती है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि इस प्रोग्राम की मदद से यूजर से कम्प्यूटर का कंट्रोल भी छीन लिया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर सिक्युरिटी कंपनी SOPHOS की तरफ से एक चेतावनी जारी की गई है। कंपनी का कहना है कि जो लोग गूगल पर Are Bengal Cats legal in Australia? सर्च कर रहे हैं, उनका कथित तौर पर निजी डेटा ऑनलाइन पोस्ट हो रहा है। ऐसा सर्च करने के बाद मिलने वाली पहली लिंक पर क्लिक करने से हो रहा है।
कंपनी का कहना है कि 6 शब्दों को सर्च करने वाले यूजर्स के साइबर हमले का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है। SOPHOS ने कहा, 'वैध मार्केटिंग के रूप में पेश की जा रही लिंक्स या मेलीशियस एडवेयर पर क्लिक करने के लिए यूजर को लुभाया जाता है। इस मामले में वैध गूगल सर्च के जरिए ऐसा किया जा रहा है।' जारी चेतावनी के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि हैकर्स उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जो खासतौर से Australia को सर्च में शामिल कर रहे हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
दिल्ली
Google पर सर्च मत करना यह लाइन, सबकुछ हो जाएगा हैक, चेतावनी जारी

- 11 Nov 2024