Highlights

इंदौर

आपदा प्रबंधन में जान की बाजी लगा देते हैं होमगार्ड के जवान

  • 07 Dec 2019
इंदौर। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 73वां स्थापना दिवस का आयोजन होमगार्ड लाईन में कल किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दिनेशचंद्र जैन, जबकि विशेष अतिथि एएसपी मनीषा पाठक सोनी थी।
कार्यक्रम की शुरुआत में होमगार्ड जवानों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने आपदा एवं राहत कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम दिनेशचंद्र जैन ने कहा कि होमगार्ड द्वारा विभिन्न आपदाओं के अवसरों पर नि:स्वार्थ भाव से कार्य करते हुए, जनधन की हानि को रोकने के लिए कार्य करता है। कई बार इसमें जवान जान की बाजी भी लगा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में वर्ष के दौरान उल्लेखनीय कार्योंे को करने के फलस्वरूप जवानों एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों तथा अधिकारियों को जिला प्रशासन की सहायता करने पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन कंपनी कमांडर शरद राय द्वारा किया गया। जिला सेनानी राजेशकुमार जैन ने गृहमंत्री बाला बच्चन द्वारा दिए गए संदेश का वाचन किया गया।