Highlights

इंदौर

MP का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर भोपाल, AQI-310

  • 07 Nov 2023

6 महीने बाद एक्यूआई माड्रेट से पुअर में पहुंचा, ग्वालियर का एक्यूआई 338
भोपाल । अब धीरे-धीरे शहर की हवा प्रदूषित होना शुरू हो गई है। करीब 6 महीने बाद भोपाल में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) माड्रेट से पुअर में पहुंचा गया। इसके चलते भोपाल (लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम पर्यावरण परिसर) प्रदेश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर है। सोमवार को भोपाल का AQI-310 दर्ज किया गया है। इसी समय ग्वालियर (लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम महाराज वाड़ा) का 338 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके चलते पिछले कुछ दिन से भोपाल में पॉल्यूशन अब लाल रेखा की और बढ़ता दिखाई दे रहा है।
ठंड के सीजन में बढ़ने लगता है प्रदूषण
पर्यावरण के जानकारों का कहना है कि ठंड के सीजन में आम तौर पर एक्यूआई बढ़ता ही है। ठंड में वाहनों से निकलने वाली हानिकारक गैसें एक्सपेंड नहीं हो पाती व वायुमंडल में ठहरी रहती हैं। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, गैस व धूल के कण वायुमंडल में देर तक ठहरते हैं, इससे एक्यूआई बढ़ता है।।
हर साल कब पहली बार लाल रेखा पर पहुंचा AQI
साल 2022 में लाल रेखा के पार पहली बार एक्यूआई 1 नवंबर को 312 दर्ज किया गया था।
साल 2021 में 10 नवंबर को 312 दर्ज किया गया था।
साल 2020 में नवंबर के दूसरे सप्ताह में एक्यूआई 305 पर पहुंचा था।
साल 2019 में एक्यूआई 260 से अधिक नहीं दर्ज किया गया था।
इसलिए बढ़ा एक्यूआई
अक्सर ठंड बढ़ने वायुमंडल के डस्ट पार्टिकल एक्सपेंड नहीं हो पाते हैं। इसलिए एक्यूआई में बढ़ोतरी होती है। वहीं हम यह भी कह सकते हैं कि वायुमंडल में नमी भी कम हुई है। इसका भी सीधा असर होता है। कई बार प्रदूषण एक दम उठता एवं गिरता है इसका मुख्य कारण विंड प्रेशर या विंड विलोसिटी होती है।