नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2022 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग में 4000 रन बनाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
रहाणे उन क्रिकेटरों की एक विशेष सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। रहाणे को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पीबीकेएस के खिलाफ केकेआर के मैच की शुरुआत से पहले 8 की जरूरत थी। रहाणे के अब 154 आईपीएल मैचों में 4000 से अधिक रन हैं। टूर्नामेंट में उनके नाम 2 शतक और 28 अर्द्धशतक हैं।
इस साल की शुरुआत में भारत की टेस्ट उप-कप्तानी गंवाने वाले अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 5 सीजन खेला और फिर वह दिल्ली कैपिटल में शामिल हुए और अब वह केकेआर के लिए खेलते हैं। आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार विराट कोहली 6324 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, इसके बाद शिखर धवन (5827), रोहित शर्मा (5652) सुरेश रैना (5528) और डेविड वार्नर (5286) शीर्ष पांच में हैं।
खेल
अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में पूरे किए 4000 रन

- 02 Apr 2022