युवक बोला- हम रिलेशन में हैं, किन्नर बोली- हम सिर्फ दोस्त
बुरहानपुर। करीब 10 महीने से रिलेशनशिप में रह रहे एक किन्नर और एक युवक के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों ने खुद को ब्लेड मारकर घायल कर लिया। लहूलुहान होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं।
आसिफ शरीफ का कहना है कि वह 10 महीने से मीनाक्षी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। वहीं, मीनाक्षी ने कहा - लिव रिलेशनशिप नहीं है। हम 9 महीने से साथ रह रहे हैं और सिर्फ दोस्त हैं। शुक्रवार को वह शराब पीकर घर आया और कहा पैसे दो। मैंने पैसे नहीं दिए, जिसके बाद उसने अपने आप को ब्लेड मारना शुरू कर दिया।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
शिकायत मिलने पर लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उन्हें वहां से जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाई। जहां उनके बयान दर्ज किए गए। युवक आसिफ ने कहा कि मेरी पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्हें छोड़कर मैं किन्नर के साथ रह रहा हूं।
बुरहानपुर
किन्नर और युवक ने खुद को ब्लेड से किया घायल
- 04 Dec 2021