कानपुर। कानपुर के अरौल थाना इलाके में में प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। आरोपियों ने सरिया और पेचकस से पूरा शरीर गोद डाला। किशोर के गुप्तांग पर भी घाव मिले हैं। मेडिकल करने वाले डॉक्टर भी देखकर बोले कि ऐसी बर्बरता पहले कभी नहीं देखी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। इसके बाद उसके सिर पर सरिये से वार कर खोपड़ी खोल डाली। पूरा शरीर पेचकस से गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर चोट के 90 निशान मिले हैं।
पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ। दरिंदों ने हाथ पैर तोड़ने के साथ गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई। हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची।
इसके तहत किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले किशोर के दोस्त और इसी गांव के निवासी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
साभार अमर उजाला
कानपुर
कानपुर में दरिंदगी की हदें पार.. आरोपियों ने सरिया और पेचकस से पूरा शरीर गोद डाला

- 08 Mar 2025