कत्थक कुंभ में 1600 कलाकर प्रस्तुति देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे; 26 तक चलेगा
भोपाल। मध्यप्रदेश में 50वां खजुराहो नृत्य महोत्सव 20 से 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कत्थक कुंभ में एक साथ 1600 से अधिक कलाकार नृत्य की प्रस्तुति देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। इसमें 25 देशों के एम्बेडसर भी शामिल होंगे। रोमांच प्रेमियों के लिए स्काई ड्राईविंग भी 20 से 25 फरवरी के बीच होगी। जिसमें कैम्पिंग, ट्रेल जॉय राइड, वाटर एडवेंचर, स्पीड बोट, बनाना राइड, शिकारा बाइड, राफ्टिंग, विलेज टूर, ई-बाइक टूर, रानेह फॉल टूर, दतला पहाड़, सेगवे टूर, खजुराहो नाईट टूर, फॉर्म टूर जैसी एक्टिविटी का मजा भी टूरिस्ट ले सकेंगे।
नृत्य महोत्सव को लेकर गुरुवार को संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया, देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत के उत्सव का उजास 20 फरवरी से खजुराहो नृत्य महोत्सव के रूप में होने जा रहा है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो की धरती एक बार फिर शास्त्रीय नृत्य की गरिमामय प्रस्तुतियों से गुंजयमान होगा। बुंदेलों की धरती पर देशभर से पधारने वाले प्रतिष्ठित लोक नर्तक अपनी घुंघरुओं की झंकार और कदमताल से छटां बिखरेंगे।
महोत्सव की 1975 से हुई थी शुरूआत
वर्ष 1975 में शुरू हुआ खजुराहो नृत्य महोत्सव इस वर्ष अपना स्वर्ण जंयती वर्ष मना रहा है। इस उपलब्धि को खास एवं यादगार बनाने के संस्कृति विभाग कत्थक कुंभ का आयोजन भी कर रहा है। पहले दिन कत्थक नृत्य में 1600 से अधिक कलाकार सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देंगे और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड 1205 कलाकारों की एकसाथ प्रस्तुति का है।
26 फरवरी तक चलेगा महोत्सव
संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल के माध्यम से खजुराहो में प्रतिवर्ष खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग एवं पुरातत्व विभाग की सहभागिता से किया जाता है। पश्चिमी मंदिर समूह परिसर के अंदर चंदेलकालीन कंदारिया महादेव मंदिर तथा देवी जगदंबा मंदिर के मध्य विशाल मुक्ताकाशी मंच पर यह उत्सव 26 फरवरी तक आयोजित होगा।
भोपाल
खजुराहो में 50वां नृत्य महोत्सव 20 फरवरी से
- 09 Feb 2024