Highlights

धार

छेड़छाड़ करने पर किया न्यूड

  • 09 Feb 2022

मनचले ने राह चलते पकड़ा तो महिला ने घसीटा; लोगों ने डंडे से जमकर पीटा, फाड़े कपड़े
धार। धार में एक मनचले को ऑन स्पॉट सजा दी गई। मामला निसरपुर का है। बाइक सवार युवक ने महिला को सड़क पर अकेला पाकर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की थी। इससे आक्रोशित महिला और उसके परिजन गांववालों के साथ मंगलवार को आरोपी युवक के घर पहुंच गए। युवक को महिला ने पहले घसीटा, फिर वहां मौजूद लोगों ने उसे डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद जुलूस निकालते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची युवक को हिरासत में लिया।
छेड़छाड़ की घटना 3 दिन पुरानी है। पुलिस के मुताबिक 5 फरवरी को महिला अपनी बेटियों को लेने के लिए पुराने निसरपुर गई थी। यहां अकेला पाकर बाइक से गुजर रहे आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला वहां से घर आई तो देर शाम उसके घर के सामने आरोपी युवक पहुंचा और हरकतें की। गांव के लोग इकट्?ठा हुए तो मौके से भाग निकला। मामले में केस दर्ज करने की बात को लेकर आरोपी पक्ष और महिला के परिवार में विवाद हो गया था।
पुलिस ने दो केस दर्ज किए
पुलिस ने मामले में 2 प्रकरण दर्ज किए हैं। पहला केस महिला की ओर से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किया गया है। जबकि दूसरा केस युवक के साथ हुई मारपीट को लेकर दर्ज किया है। मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। कुक्षी टीआई दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। युवक को मारपीट की घटना से बचाया गया।