Highlights

जबलपुर

जबलपुर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

  • 29 Nov 2023

आंखों-जांघों पर किए वार, पेट चीर दिया; मां बोली- बेटा बेकसूर था
जबलपुर। जबलपुर में रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शहर के भीड़भाड़ वाले सिविक सेंटर इलाके में आधा दर्जन हमलावरों ने बीच रोड पर चाकूबाजी की। युवक की आंख और जांघ पर 10 से ज्यादा वार किए। उसका पेट चीर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने देर रात ही केस दर्ज कर लिया।
बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मां ने कहा कि बेटा कभी किसी से लड़ता-झगड़ता नहीं था। उसे बेकसूर मारा गया। अगर उसकी कोई गलती थी तो हमसे कहते, उसे दुनिया से रुखसत कर दिया, मेरे दिल का टुकड़ा चला गया...।
बेलबाग थाना क्षेत्र के लकड़गंज का रहने वाला 20 साल का मुसाहिद खान अपने रिश्तेदार सोहेल खान के साथ रात में चाय पीने और कुछ खाने के लिए चौपाटी, सिविक सेंटर गया था।
सोहेल खान ने बताया कि हमलावर पहले से सिविक सेंटर में खड़े थे। हमें जाता देख पूछा- मुसाहिद कौन है। मुसाहिद का पता लगते ही उसे मारने-पीटने लगे। हमलावर 8-9 से ज्यादा थे। उन्होंने हमला करने की वजह नहीं बताई। हमले के बाद आरोपी भाग निकले। मुख्य आरोपी भारतीपुर निवासी सुजल सोनकर है। घायल मुसाहिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
ओमती पुलिस ने तीन आरोपियों मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुजल सोनकर (20), अमन तिवारी उर्फ कंचा (19) और आदित्य झा (19) को हिरासत में लिया गया है। सुजल का भाई चीनू सोनकर फरार है।