Highlights

जमशेदपुर

झारखंड की डांसर प्रीति हांसदा ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड की लाइव स्ट्रीमिंग कर लगाई फांसी

  • 22 Jul 2023

जमशेदपुर। जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र के गैंताडीह की निवासी 27 वर्षीय प्रीति हांसदा उर्फ सोना ने मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थी। उसको भोजपुरी गायक खेसारीलाल यादव समेत कई दिग्गज गायक तक फॉलो करते थे। मुंबई में वह डांसर थी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार दोपहर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पंखे के सहारे लटककर जान दी। इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग कर उसने आत्महत्या की। उसके लाइव वीडियो को जो उसके सोशल मीडिया सम्पर्क में थे, वे देख रहे थे। इस दौरान उसने फंदा बनाया फिर उससे लटक गई। जिनलोगों ने उसे देखा, वे लगातार कमेंट करते रहे, लेकिन वह रुकी नहीं।
प्रीति हांसदा की शादी परसूडीह के गैंताडीह में हुई थी। उसका एक बेटा भी है। लेकिन वह पति और बच्चे को छोड़कर मुंबई चली गई थी। पति ने बच्चे को अपने पास रख लिया और बच्चे से मिलना बंद करा दिया। इसके बाद वह मुंबई में ही डांसिंग स्टार बनने के लिए संघर्ष करती रही। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका अबतक खुलासा नहीं हुआ है। गुरुवार को इस घटना के बाद परिवार के लोग हवाई मार्ग से मुम्बई पहुंचे। उसके शव को जमशेदपुर लाया जा रहा है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान