टोक्यो । दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के दहलीज पर खड़े हैं। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच अगर 'खेलों के महाकुंभ' में गोल्ड जीतते हैं तो वह 'गोल्डन स्लैम' जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि गोल्डन स्लैम वो होता है, जिसमें सत्र के चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक एकल टेनिस स्वर्ण पदक शामिल होता है। बता दें कि जोकोविट टोक्यो पहुंच चुके है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि लक्ष्य इतना बड़ा है कि परिणामों पर विचार नहीं करना चाहते।
खेल
टोक्यो ओलंपिक: जोकोविच गोल्ड जीतते ही 'गोल्डन स्लैम' जीतने वाले बन जाएंगे पहले पुरुष खिलाड़ी

- 23 Jul 2021