Highlights

खेल

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले हॉकी के दो स्टार खिलाड़ियों ने लिया संन्यास

  • 01 Oct 2021

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रुपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा ने चौंकाने वाला फैसला किया। रुपिंदर और लाकड़ा दोनों ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने के एलान किया। सबसे पहले रुपिंदर ने ट्विटर पोस्ट के माध्यम से संन्यास का एलान किया और इसके घंटे भर बाद हॉकी इंडिया ने बीरेंद्र लाकड़ा के संन्यास की जानकारी दी।