शिवपुरी। पुलिस ने डकैत रामकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। उसे नरवर थाना पुलिस ने खोडऩ के जंगल से पकड़ा है। रामकेश पर 5 हजार का इनाम था। वह गांव में किसी के घर दावत खाने के लिए जा रहा था। स्क्क राजेश सिंह चंदेल ने नरवर थाना प्रभारी मनीष शर्मा और मगरौनी चौकी प्रभारी मनीष जादोन के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर घेराबंदी करने को कहा। डकैत ठाकुर बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए डकैत के पास से 315 बोर की बंदूक के साथ 6 राउंड कारतूस भी बरामद किए हैं। रामकेश गुर्जर पूर्व में दस्यु गट्टा गुर्जर के गिरोह का मुख्य सदस्य रह चुका है। उस पर डकैती के दो मामले दर्ज हैं। वह पिछले दो साल से फरार था।
शिवपुरी
डकैत रामकेश गुर्जर गिरफ्तार, दस्यु गट्टा गुर्जर गैंग का मुख्य सदस्य रह चुका है
- 10 Feb 2022