पटना। दरभंगा में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें 4 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इधर, पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बहादुरपुर थाना पुलिस ने पूजाकर रहे लोगों डीजे बजाने से मना करना महंगा पड़ गया। डीजे बजा रहे लोगो ने पुलिस पर पथराव कड़ते हुए हमला कर दिया, इससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाई कड़ते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें बहादुरपुर गांव के विकास शर्मा ,प्रकाश, शर्मा रामानंद शर्मा शामिल है। बाकी फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर रात बहादुरपुर गांव में कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इस क्रम में पुलिस गश्ती करते हुए पहुंची। डीजे को तेज आवाज में बजते हुए देख बंद करने को कहा गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने बात मानने से इनकार कर दिया। जब देर रात्रि में डीजे बाजार बजाने की अनुमति का पेपर मांगा गया। सभी लोग उग्र होकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे।
देखते ही देखते सभी पुलिस पर पथराव करने लगे इसमें पुलिस वाले जब तक बचने की कोशिश करते हैं। उससे पहले कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, सूचना पर अन्य थाना से पहुंची पुलिस बल के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर पुलिसकर्मी शकुनी साहनी ने पांच लोगों को नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है। इन सभी पर पुलिस पर पथराव करने सरकारी कार्य बाधा उत्पन्न करने और बगैर लाइसेंस के तेज गति से डीजे बजाने का आरोप है। थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
साभार अमर उजाला
पटना
तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे लोग, पुलिसकर्मियों ने रोका तो कर दिया पथराव

- 20 Sep 2023