Highlights

खेल

तैराक स्वदेश मंडल ने 400 मीटर मिडले में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • 23 Oct 2021

बंगलूरू। बंगाल के स्वदेश मंडल ने 37वीं सब जूनियर और 47वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 400 मीटर मिडले में कर्नाटक के शोयान गांगुली को हराया। उन्होंने 4: 34.15 का समय निकालकर अद्वैत पागे का 4:34 .76 का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2018 में पुणे में बनाया था।  कर्नाटक के कल्प बोहरा को कांस्य मिला। कर्नाटक की हशिका ने 100 मीटर बटरफ्लाई में 1: 05.51 के साथ मयूरी का 2016 में बनाया 1:05.98 रिकॉर्ड तोड़ा।